शोक में शामिल होने जा रहे थे लोग, भीषण हादसे में 4 की दर्दनाक मौत
Hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सड़क हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई कार
हादसा थाना सिंभावली क्षेत्र के नेशनल हाइवे-9 की है। ग्राम सिखैड़ा के पास शुक्रवार तड़के एक कार हरियाणा से अमरोहा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार सिखेड़ा के पास पहुंची तो उसका तेज रफ्तार की वजह से संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पार कर दूसरे रोड पर जा पहुंची, जहां सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गयी।

कार सवार महिला सहित 4 की मौत
हादसे में कार सवार एक महिला सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में राजेंद्र पुत्र ओमपाल, मनीष उर्फ मोनू पुत्र राजकुमार, मुकुल पुत्र राजकुमार, आशा पत्नी राजकुमार निवासी दयालपुर थाना सदर बल्लमगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा शामिल हैं।

शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक जनपद अमरोहा के ग्राम दौलतपुर में एक रिश्तेदार में यहां हुई मौत में शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications