Hapur Factory Blast: अब तक 13 लोगों की मौत, फैक्ट्री का मालिक वसीम गिरफ्तार
Hapur Factory Blast: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR, अभी तक 13 लोगों की जा चुकी है जान
हापुड़, 05 जून: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुए हादसे में फैक्ट्री मालिक वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, धौलाना थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार 04 जून को विस्फोट हो गया था। इस हादसे में अभी तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि विस्फोट के बाद का मंजर रूह कंपा देने वाला था। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के शव उड़कर फैक्ट्री परिसर से बाहर जाकर गिरे। शेड में लगी टीन 50 फुट उछल कर 200 मीटर दूर जाकर गिरीं।
Recommended Video

तो वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 286, 287, 304, 308, 337 और 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपियों को पकड़ने की कवायद तेज कर दी है। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 टीम गठित की हैं। दर्ज हुई इस एफआईआर में कहा गया है कि फैक्ट्री में पटाखों का निर्माण किया जाता था। तो वहीं, किसान मजदूर संगठन ने विस्फोट से 13 लोगों की मौत होने पर विरोध प्रदर्शन किया।
किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने बताया, सरकार प्रभावित परिवारों को 1 करोड़ रु. दें और अवैध रूप से चल रही सभी फैक्ट्रियों को सील करें। आपको बता दें कि यह वक्त इस हादसे की खबर सामने आईं थी उस समय इस फैक्ट्री को केमिकल फैक्ट्री बताया जा रहा था। इतना ही नहीं, केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर फटने की वजह से यह हादसे हुआ था, जिसमें 4 जून की शाम तक नौ मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था वो केमिकल फैक्ट्री नहीं, बल्कि अवैध रुप से चल रही पटाखा फैक्ट्री थी।
यह फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर 128 फेस वन में 500 वर्गमीटर में स्थित है। फैक्ट्री का लाइसेंस इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रीकल उपकरण बनाने (रूही इंडस्ट्रीज) के नाम से था। इसके मालिक मेरठ निवासी दिलशाद हैं, लेकिन दिलशाद ने हापुड़ निवासी वसीम को फैक्ट्री किराये पर दे रखी है। फैक्ट्री के अंदर गैरकानूनी तरीके से पटाखा (प्रतिबंधित पटाखा) बनाया जा रहा था। शनिवार को जिस वक्य यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में 28 से अधिक कामगार और उनका परिवार मौजूद थे। धमाके के बाद घायलों को धौलाना, पिपलैड़ा और खिचरा स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से उन्हें गाजियाबाद, मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।
हापुड़ डीएम मेधा रूपम ने कहा, कल रात तक 12 लोगों की मृत्यु हुई थी आज एक और व्यक्ति की मृत्यु हुई है। 21 लोग घायल हैं। फॉरेंसिक टीम आई और उन्होंने सैंपल लिए हैं। ब्लास्ट के कारणों पर जांच चल रही है क्योंकि कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति थी। फैक्ट्री में किन चीज़ों का प्रयोग हो रहा था, इसका पता फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। हमने UPSIDC की चौकी और धौलाना चौकी पर हेल्प डेस्क नंबर जारी किए हैं जिसमें नंबर भी दी गई है। मैं अनुरोध करूंगी कि किसी के पास भी अगर कोई जानकारी है तो हमें बताएं।












Click it and Unblock the Notifications