एक बल्ब और एक पंखे के बिजली का बिल 57 लाख, सुनकर किसान के उड़े होश

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने किसान को उसके घरेलू कनेक्शन का बिजली का बिल 57 लाख रुपए थमा दिया। अपने घर के एक बल्ब और एक पंखे का बिल सुनते ही किसान के होश उड़ गए।

farmer shocked after get electricity bill of rupees 57 lakh

धोलाना क्षेत्र के गांव बझैडा कला निवासी रहिस ने मई महीने में बिजली का बिल 2197 जमा किया था। आठ बच्चों का पिता रहीस मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। जून से जुलाई महीने में उपभोक्ता के घरेलू 2 किलोवाट कनेक्शन का बिजली का बिल 57 लाख 76 हजार 975 रुपए आया है, जिसमें 10 लाख से अधिक यूनिट खर्च दर्शाया गया है।रहीस ने संबंधित अधिकारियों को इस विषय में जानकारी दी तो अधिकारी भी हैरान रह गए।

धौलाना से घर पहुंचे रहीस ने जैसे ही बिल के बारे में अपनी पत्नी को बताया, वह सुनते ही बेहोश होकर गिर गई। पत्नी के जमीन पर गश खाकर गिरने पर बच्चे और पति भी सदमे में आ गए। इस मामले में मुख्य अभियंता आरपीएस तोमर का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के अधिकारियों से तत्काल समस्या का समाधान कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। वहीं, उपखंड अधिकारी अश्विनी बेदी का कहना है कि मीटर रीडर की गलती के कारण बिल गलत पहुंचा है, जिसे ठीक करा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+