हापुड़: कमरे में फांसी से लटका मिला मौसी-भांजे का शव
हापुड़। यूपी के हापुड़ में सोमवार को एक घर में युवक-युवती की लाश रस्सी के सहारे पंखे से लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर चल रही है, जबकि परिजन दोनों के बीच मौसी-भांजे का रिश्ता बता रहे हैं।

एक महीने से गांव में था युवक
मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भैना का है। मृतका की बहन ने बताया कि मृतक युवक उसकी चचेरी बहन का बेटा है, जो बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर रहता है। वह एक महीने पहले ईद पर अपने मामा के घर आया था और यहीं रहकर फ्रीज ठीक करने का काम किया करता था। दोपहर के समय वह दुकान से घर खाना खाने के लिए गया था, लेकिन दुकान से वह घर नहीं पहुंचा। जब लोग घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर दोनों के शव पंखे से लटके थे।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
सीओ अशोक कुमार शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजन दोनों के बीच मौसी भांजे की रिश्ता होना बता रहे हैं। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications