हापुड़: दहेज में कार और जमीन के लिए दो सगी बहनों को दिया तीन तलाक
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तीन तलाक का एक नया मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने दहेज के लालच में अपनी पत्नियों को तीन तलाक दे दिया। दो सगी बहनों का निकाह मेरठ के रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। बहनों का आरोप है कि दहेज की मांग न पूरी होने के कारण उनके पतियों ने तीन तलाक दे दिया।

क्या है पूरा मामला
मामला धौलाना थाना क्षेत्र का है। आसमा और साजमा का निकाह इकरामुद्दीन और उसके भाई सलमान के साथ हुआ था। दोनों बहनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के पति उनको दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे और मारपीट कर उनको परेशान किया करते थे। दहेज में कार और दो बीघे जमीन की मांग की गई थी, जिसको पूरा न करने पर उनके पति उनसे मारपीट करते थे।
तीन तलाक देकर चले गए पति
मामला ज्यादा बढ़ जाने पर दोनों सगी बहने अपने मायके आ गईं। आरोप है कि उनके पति धौलाना पहुंचे और दोनों सगी बहनों को एक साथ तीन तलाक देकर चले गए। पीड़िताओं ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, यह भी आरोप है की धौलाना पुलिस ने तीन तलाक पीड़िताओं को थाने से भगा दिया, जिसके बाद उन्होंने एसपी ऑफिस जाकर न्याय ही गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications