Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में महिला जज का घर भी नहीं है सुरक्षित, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

हापुड़। उत्तर प्रदेश में अब जज के घर भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के जनपद हापुड़ का है। जहां जिला न्यायालय परिसर सिविल कोर्ट में तैनात महिला न्यायाधीश के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर डाला। चोरों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जिस वक्त महिला जज देहरादून गई हुई थीं। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मामले की जांच की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे मामले की जांच में जुट गई है।

big theft in woman judge house

आपको बता दें सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मधुबन कॉलोनी निवासी महिला जज जिला न्यायालय परिसर स्थित सिविल कोर्ट में न्यायाधीश हैं और उनके पति देहरादून स्थित एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। रविवार की रात महिला न्यायधीश का मकान का ताला लगाकर देहरादून गई थीं। इस दौरान चोर छत के रास्ते मकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर के कोने-कोने को खंगाला। चोर घर से कई गैस के सिलेंडर, एलइडी टीवी, इनवर्टर, आभूषण तथा कई अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब महिला जज घर पहुंची तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

big theft in woman judge house

उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। न्यायाधीश के मकान में चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस फोरेंसिक टीम डॉग सक्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। महिला जज के पति अभिषेक राज का कहना है कि यूपी में जज भी सुरक्षित नहीं हैं यानि न्यायपालिका के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो पुलिस आम जनता को क्या सुरक्षा दे पाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+