गन्ने के खेत में किसान को अचानक दिखा 12 फीट लंबा अजगर, गांववालों ने बोरी में बांध लिया, देखिए

हापुड़। यूपी के हापुड़ में खेत पर काम कर रहे एक किसान का पाला अजगर से पड़ गया। वह अजगर करीब 12 फीट लंबा था। वह अजगर एक गन्ने के खेत में था। उसे देख किसान भयभीत हो गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांववालों ने उस अजगर को काबू करने की कोशिश की। काफी देर बाद उसे लाठी-डंडों के जरिए पकड़ा गया। गांववालों ने उसे बोरी में कैद कर लिया। यह मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हिरनपुरा गांव का है।

12 feet long python caught in hapur

किसान ने कहा कि कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का जीना अस्त-व्यस्त हो रहा है। ऐसे में खेतों में हमें अजगर मिल गया। यह किसी इंसान पर हमला भी कर सकता था। इसे देखकर कोई भी डर सकता है। बता दें कि, इससे पहले उत्तर प्रदेश में ही कानपुर के भितरगांव विकास खंड के देवरा गांव में एक 9 फीट लंबा अजगर निकल आया था। एक युवक जब अपने खेत में काम कर रहा था तभी उसका पैर अचानक उस अजगर पर पड़ गया था।

12 feet long python caught in hapur

उसे देख वह घबरा गया था। मौके पर किसानों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस बुलाई गई। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दे दी गई। हालांकि, वन विभाग का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। काफी देर बाद उसे पकड़ा जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+