8 साल से लिव इन में रह रही महिला और उसके प्रेमी को उन्हीं के घर में मार डाला, सामान लूट ले गए

मिर्जापुर। यूपी में मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट दलित बस्ती में एक महिला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उन्हें बुधवार की देर रात मकान के अंदर निशाना बनाया। उसके बाद उनका सामान भी लूटा और फिर फरार हो गए। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो घर के अंदर दोनों का शव पड़ा मिला। एसपी अवधेश पांडेय, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सदर संजय सिंह की अगुवाई में पड़ताल शुरू हुई।

8 साल से लिव इन में रह रही महिला और उसके प्रेमी की हत्या

8 साल से लिव इन में रह रही महिला और उसके प्रेमी की हत्या

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव भी मौका मुआयना किया। जिसके बाद बताया गया कि मारी गई महिला और उसका प्रेमी पिछले आठ वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। मृतका की पहचान 40 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई। संगीता की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण फाटक निवासी गणेश शांतुवाला से 2009 में हुई थी। शादी के छह माह बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2011 से संगीता 34 वर्षीय सुनील मोदनवाल निवासी इमामबाड़ा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। संगीता मकान में रहकर चुनरी बनाने का कार्य करने के साथ परचुन की दुकान चलाती थी। इसके अलावा आलमारी बनवाने का भी कार्य करती थी। उसकी दुकान देर रात 12 बजे बंद होती थी और सुबह छह बजे खुल जाती थी।

दुकान नहीं खुली तो चला पता

दुकान नहीं खुली तो चला पता

गुरुवार की सुबह छह बजे दुकान नहीं खुली तो मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल राजकुमार सिंह और 100 डायल की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाया तो अंदर साामन बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे कमरे में दरवाजे के सामने महिला और बांंयी ओर कोने में युवक का शव पड़ा था। फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

आधा किमी चलकर एक मकान पर रुकी खोजी कुतिया

आधा किमी चलकर एक मकान पर रुकी खोजी कुतिया

मकान में छानबीन के बाद पुलिस की खोजी कुतिया मकान से बाहर निकलकर दक्षिण की ओर गई। मंदिर से होते हुए गली से गुजरकर बसंत इंटर कालेज रोड से आगे बढ़ते हुए पटनी मस्जिद के सामने स्थित एक मकान के पास रुक गई। मकान के पास एक आॅटो खड़ा था। कुतिया पहले वहां रुकी फिर भौंकने लगी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान मालिक को बुलाया। उससे पूछताछ कि तो पता चला उसका बड़ा पुत्र अलमारी का कार्य करता था। वह जहां कार्य करता था, पुलिस ने वहां भी पूछताछ की। मृतका संगीता भी आलमारी बनवाती थी। इसलिए पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की रही है।

हत्या के कारणों की हो रही जांच: एसपी

हत्या के कारणों की हो रही जांच: एसपी

एसपी अवधेश पांडेय ने कहा कि महिला व उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक की गला कसकर जमीन पर सिर पटककर हत्या की गई है। मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों को सूचना देने के साथ छानबीन की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+