VIDEO: 'तेरे इश्क में नाचेंगे...' गाने पर बिदका घोड़ा, बारातियों को रौंदते हुए भागा
हमीरपुर, 26 जुलाई: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बारात के दौरान घोड़ा अचानक बिदक गया और बेकाबू होकर नाच रहे बारातियों के ऊपर चढ़ गया। घोड़े के बेकाबू होते ही बारात में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घोड़े ने करीब आधा दर्जन बारातियों को रौंद दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया भी वायरल हो गया है।
Recommended Video

'तेरे इश्क में नाचेंगे...' बज रहा था गाना, तभी...
दरअसल, हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में सोमवार को मुस्लिम समाज की बारात एक गेस्ट हाउस पहुंची थी। बारात में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डीजे की धुन पर बाराती जमकर डांस कर रहे थे। नोट उड़ाए जा रहे थे। गाना बज रहा था 'तेरे इश्क में नाचेंगे...' तभी बारात में शामिल घोड़ा अचानक बिदक गया।

छह लोग हुए जख्मी, बाइकें भी टूटीं
बारात में बिदका घोड़ा वहां डांस कर रहे लोगों को रौंदते हुए भाग खड़ा हुआ। इसमें अनवर और मुनीर सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घोड़ा बिदकने की बात को लेकर कुछ समय के लिए बरातियों में भगदड़ मच गई। घायलों को पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये वीडियो अब वायरल हो गया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोग मजे भी ले रहे हैं। बता दें, बुंदेलखंड में शादी के दौरान शादी में घोड़ों को नचाने की पुरानी परंपरा है। युवक बारात के आगे-आगे घोड़े के साथ नाचते हुए चलते हैं। हालांकि, घोड़ा कब बिदक जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।












Click it and Unblock the Notifications