VIDEO: योगी के मंत्री का TikTok वीडियो वायरल, इस गाने में किया डांस

हमीरपुर। सोशल साइट ऐप 'टिकटॉक' पर वीडियो बनाने का खुमार इन दिनों क्या, बच्चों, क्या युवा, क्या बुजुर्ग, क्या नेता हर किसी पर छाया हुआ है। कुछ सेकेंड्स के वीडियो के साथ पॉपुलैरिटी पाने का जो नशा है वह लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अब यूपी सरकार में एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का भी टिकटॉक वीडियो सामने आया है। टिक टॉक पर बना ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Tik tok video goes viral of Baburam Nishad

बाबूराम निषाद बीजेपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है। वे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि बाबूराम निषाद का वर्चुअल हेलमेट लगाकर, वर्चुअल मोटरसाइकिल पर सवार होकर झूमते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गाना बज रहा है, झमाझम नाच राजे... ढमा ढमा ढोल बाजे...। पता चला है कि उन्होंने यह वीडियो खुद बनाया है।

वायरल वीडियो में दर्जा प्राप्त मंत्री बाबूराम निषाद बनियान पहने हुए है। मंत्रीजी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया फेसबुक, वाट्सएप पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले बिहार के जुमई में कांग्रेस विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी का टिक टॉक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद विधायक ने प्राईवेट वीडियो वायरल होने की शिकायत जुमई पुलिस से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+