हमीरपुर: तंत्र सिद्धि के लिए शख्स ने भगवान शिव सामने काटी खुद की गर्दन, हालत गंभीर

हमीरपुर। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले से है। यहां एक अधेड़ शख्स ने तंत्र सिद्धि के लिए खुद की गर्दन काट कर भगवान शिव (Lord Shiva) को चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान तांत्रिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर से बलि चढ़ाने में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

Recommended Video

    Dussehra 2020: भगवान शिव को खुश करने के लिए काटी खुद की गर्दन, फिर जो हुआ | वनइंडिया हिंदी
    man attempts self sacrifice offers hic neck to lord shiva condition critical

    घटना कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, कोटेश्वर मंदिर में तंत्र साधना के चक्कर में एक अधेड़ ने खुद की बलि देने का प्रयास किया। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के अधेड़ ने अपनी गर्दन काट ली। इसके बाद मंदिर पहुंचे पुजारी ने जब उसे नेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    वहीं, अन्धविश्वास के चक्कर में अधेड़ द्वारा खुद की बलि चढ़ाने की घटना से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। रामेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि रुक्मणी विश्वकर्मा अक्सर तांत्रिक साधना में लीन रहता था, लेकिन उसे साधना सिद्धि में सफलता नहीं मिल रही थी। इसी के चलते उसने केटेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर सरौते से वार कर अपनी गर्दन भगवान शिव को चढ़ाने की कोशिश कर डाली। लेकिन गर्दन में वार करते ही वो खून से लथपथ हो गया और मंदिर में ही बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक सनकी शख्स ने तांत्रिक सिद्धि के लिए खुद की गर्दन काट कर भगवान शिव में चढ़ाने की कोशिश की है। उसके द्वारा प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। फ़िलहाल तांत्रिक अपनी करनी से जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ जरूर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+