6 महीने से 12 साल की बेटी से रेप कर रहा था पिता, मां की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है। पिता अपनी 12 साल की बेटी का पिछले छह महीने से रेप कर रहा था। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने 23 मई को देर शाम पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

man arrested allegedly for misdeeds 12 year old daughter in hamirpur

छह महीने से बेटी से रेप कर रहा था पिता

महिला पुलिस थाना हमीरपुर में एक महिला ने अपने पति पर 12 साल की बेटी से रेप करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि उसका पति लगातार 6 महीने से उसकी बेटी के साथ रेप कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल भी करवा दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता नाबालिग का मेडिकल भी करवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+