हमीरपुर: लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला ने प्रेमी की सिलबट्टे से की हत्या, गिरफ्तार
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। प्रेमिका से पत्नी बनी महिला ने घरेलू विवाद में अपने पति की सिलबट्टे से सिर में प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद मामले को हत्या का रूप देने कोशिश में जुट गई। हालांकि, वह अपने ही बुने हुए जाल में फंस गई और उसकी सारी चालकी पुलिस के सामने धरी की धरी रह गई। आखिरकार पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
Recommended Video

लिव-इन में रह रही थी महिला
मामला राठ कोतवाली कस्बे के एलआईसी बिल्डिंग के पास का है, जहां पर रहने वाले वीरेंद्र पुत्र मूलचंद अपनी प्रेमिका वर्षा के साथ पति-पत्नी की तरह पिछले कुछ माह से लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। वीरेंद्र का वर्षा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने वीरेंद्र के सिर पर सिलबट्टा मारकर उसकी हत्या की दी। इसके बाद मामले को दबाने की कोशिश में जुट गई। उसने उल्टा थाने जाकर शिकायत की कि पति और उसके सास-ससुर द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। सूचना पर हत्यारोपी पत्नी को लेकर पुलिस उसके घर पहुची तो घर का ताला बंद था, घर का ताला खुलवाया गया तो वीरेंद्र मृत अवस्था मे पड़ा था।
प्रेमिका ने कबूल किया जुर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो हत्यारोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने घरेलू विवाद की वजह से सिलबट्टा मारकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल, पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications