UP News: पहले पत्नी को मारा, फिर ससुर को... बाद में बच्चों को मारते समय कांप उठे हाथ तो खुद को मार ली गोली
UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने ससुर को भी मार डाला। बाद में वह बच्चों को मारने गया तो हाथ कांप उठे, उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।
इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने के साथ ही घटना के कारणों के बारे में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। यह पूरा मामला हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा थाना क्षेत्र का है।.

दरअसल, हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पठानपुरा मोहल्ले के लीलावती नगर में रहता था। बताया जा रहा है कि घर में पत्नी से विवाद हो जाने के बाद वह दो माह से अपने भाई के घर रह रहा था।
ओम प्रकाश की शादी लोदीपुरा इलाके के जरिया गांव निवासी नंद किशोर की बेटी अनुसुईया के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद को सुलझाने के लिए ओम प्रकाश के ससुर नंद किशोर चार दिन पहले बेटी के घर आए थे।
शुक्रवार को भी ओमप्रकाश और अनसुईया में विवाद होने लगा। इस दौरान वहां मौजूद नंद किशोर ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत कराया। मृतका की बेटी ने बताया कि शनिवार की रात में वह अपने भाई बहन के साथ खाना-खाने के बाद नाना के साथ सो गई थी।
रात में करीब चार बजे उसके पापा घर आए। गुस्साए ओम प्रकाश ने अपनी पत्नी अनसुईया की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुआल के ढेर में लाश को रखकर आग लगा दिए। बेटी ने बताया कि आग लगने के बाद उसके नाना की नींद खुली तो वे शोर मचाते हुए उस तरफ दौड़े।
इस दौरान ओम प्रकाश ने समीप में रखा एक पत्थर उठाया और अपने ससुर नंद किशोर के उपर पत्थर से वार करते हुए उनकी हत्या कर दी। बेटी द्वारा यह भी बताया गया कि उससे पापा उसे और उसके अन्य भाई बहनों को भी मारने जा रहे थे लेकिन वे लोग रोने लगे। उसके बाद ओम प्रकाश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी दीक्षा शर्मा के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। इस बारे में एसपी द्वारा बताया गया कि तीनों का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications