हमीरपुर: बेटे ने चाकू से हमला कर पिता का किया मर्डर, मां और छोटे भाई पर भी किया वार
हमीरपुर। खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने अपने माता-पिता और छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं, युवक की मां को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, बिंवार पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से पकड़ लिया।

ये मामला बिंवार थानाक्षेत्र के महेरा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर केवट (60) नाम के शख्स ने राका डेरा में घर बना हुआ है। शुक्रवार को जागेश्वर अपनी पत्नी बूंदा रानी व छोटे बेटे दुलीचंद के साथ अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी वहां पर उसका बड़ा बेटा 40 वर्षीय डालचंद चाकू लेकर आया और आते ही पिता जागेश्वर पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई के ऊपर भी चाकू से वार किया।
मां ने जब पति और बेटे को बचाना चाहा तो बेटे ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी दौड़ पड़े। घटना के बाद ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान जागेश्वर समेत तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जागेश्वर को मृत को घोषित कर दिया। वहीं, छोटे बेटे दुलीचंद के पेट में चाकू का गहरा घाव होने की वजह से उसको सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मां को मामूली खरोंच आने से उसका प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार, जागेश्वर के बड़े बेटे डालचंद का पिछले पांच वर्षों से ग्वालियर में इलाज चल रहा है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता है। वह मोहल्लेवालों के साथ भी अभद्रता करता है। बिंवार थाना पुलिस ने आरोपित को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications