Hamirpur News: नायब तहसीलदार ने बदला धर्म, नमाज पढ़ते हुए तस्वीर वायरल, मामला सुन अधिकारी भी हैरान!
Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर में एक नायब तहसीलदार ने मुस्लिम धर्म अपनाने के साथ ही एक मुस्लिम महिला से शादी कर लिया। वहीं नायब तहसीलदार का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इसके अलावा नायब तहसीलदार की पत्नी ने भी उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर भी मामला भी दर्ज कर लिया है।
दरअसल‚ यह पूरा मामला हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली कस्बे का है। रिपोर्ट की मानें तो मौदहा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने मुस्लिम महिला से शादी कर ली है। शादी करने के साथ ही नायब तहसीलदार ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है।
इसका खुलासा उस समय हुआ जब नायब तहसीलदार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो में दिखाई दे रहा है कि नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने अपने सिर पर सफेद टोपी लगा रखी है।
इसके अलावा वह नमाज अदा करते हुए भी दिखाई दे रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को मामले की जानकारी हुई। उसके बाद मामले में नायब तहसीलदार की पत्नी द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications