Hamirpur Corona News: बीते 24 घंटों में सामने आए 28 नए मरीज, 35 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Hamirpur Corona News: बीते 24 घंटों में सामने आए 28 नए मरीज, 35 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

हमीरपुर जिले (hamirpur) में फिर से कोरोना वायरस (coronavirus) संक्रमण का बम फूटा है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण 28 नए मामले सामने आए है। एक साथ 28 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सभी कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट किया है। तो वहीं, अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Hamirpur Corona News: 28 fresh cases in the last 24 hours

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हमीरपुर जिले कहीं भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। लोग जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी कार्यालयों और बाजारों में बिना मास्क लगाए देखे जा सकते हैं। तो वहीं, अब त्यौहारी सीजन के बीच एक साथ इतनी बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग और हमीरपुर जिला प्रशासन ने सभी से एक बार फिर मास्क लगाकर निकलने की अपील की है।

हमीरपुर जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राम अवतार ने बताया, 'शहरी क्षेत्र में तीन, गोहांड में दो और मौहदा में एक, समुरपुर में 16 नए मामलों के साथ जिले में एक साथ 28 नए कोरोना मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीमाओ ने लोगों से अपील की है कि बढ़ते कोरोना मरीजों की तादाद को देखते हुए सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें और एक दूसरे से दूरी बनाए रखें।

वहीं, देश के अंदर एक बार फिर से कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 08 अक्टूबर को देश में बीते 24 घंटों को 2,797 कोरोना केस सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 800 अधिक है। भारत ने शुक्रवार को 1,997 नए कोरोना वायरस केस दर्ज किए थे। देश में बीते 24 घंटों में 3,884 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+