कुतिया मां बनी तो पूरा गांव ढोल-नगाड़ों पर जमकर नाचा, मालिक ने दी खास दावत, कुआं पूजन भी हुआ

हमीरपुर। बैंडबाजा और ढोल नगाड़ों की धुन पर जश्न मानते ये लोग। किसी की बारात में नहीं बल्कि एक पालतू कुतिया के कुआं पूजन की रस्म में आए हैं। जी हां, सही सुना आपने। ये पूरा माजरा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पालतू कुतिया के लिए कुआं पूजन की रस्म का आयोजन किया। कुतिया ने पांच बच्चों को जन्म दिया है।

Recommended Video

    कुतिया मां बनी तो पूरा गांव ढोल-नगाड़ों पर जमकर नाचा, मालिक ने दी खास दावत, कुआं पूजन भी हुआ
    यूपी के सिकंदरपुरा में कुतिया के बच्चों का जन्मोत्सव

    यूपी के सिकंदरपुरा में कुतिया के बच्चों का जन्मोत्सव

    दरअसल, यूपी के हमीरपुर सिकन्दरपुरा मुहाल के रहने वाले सन्तोष सैनी की कुतिया चंपी उर्फ़ पीसी ने पांच पिल्लों को जन्म दिया है। संतोष चंपी उर्फ पीसी को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। ऐसे में संतोष ने बाकयदा पंडित से मुहुर्त निकलवा कर अपनी पालतू कुतिया के कुआं पूजन की रस्म अदा करवाई।

     नरेश राजपूत के कुत्ते शेरु ने उतारी गगरी

    नरेश राजपूत के कुत्ते शेरु ने उतारी गगरी

    संतोष सैनी ने बताया कि इस खुशी के मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। ढोल नगाड़े की धुन पर कुतिया के बच्चे हाथ में लेकर जमकर थिरके। कुआं से पानी भरने के बाद चंपी की गगरी नरेश राजपूत के कुत्ते शेरु ने उतारी। कार्यक्रम का आयोजन पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। हिन्दू रिवाजों में बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के द्वारा कुआं पूजन की एक रस्म निभाई जाती है। ठीक उसी तरह संतोष ने भी अपनी पालतू कुतिया के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।

     कोविड-19 की प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ी

    कोविड-19 की प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ी

    चंपी उर्फ़ पीसी के बच्चों का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। लोगों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सबको खास दावत भी दी गई। हालांकि इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। किसी के चेहरे पर मास्क भी नहीं दिखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+