फौजी भाई को अब कभी राखी नहीं बांध पाएगी बहन, रक्षाबंधन पर पहली बार आए BSF जवान की मौत
हमीरपुर। असम बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान रक्षाबंधन पर पहली बार छुट्टी लेकर घर आए थे। परिवार में सब खुश थे, बहन अपने भाई को राखी बांधने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अचानक जवान के पेट और सीने में दर्द उठा। अस्पताल में इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। घटना से घर में मातम पसर गया है। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली बार रक्षाबंधन पर मिली थी छुट्टी
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भैंसता गांव का है। बीएसएफ जवान अरुण कुमार 28 साल के थे। तीन साल पहले अरुण की शादी हुई थी। उनका 2 साल का बेटा है। परिजनों का कहना है कि काफी मशक्कत के बाद उसे रक्षाबंधन पर पहली बार घर आने के लिए छुट्टी मिली थी।
बहन का रो-रोकर बुरा हाल
बता दें, अरुण भैंसता गांव के निवासी बब्बू सिंह के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर पर थे। बेटे की मौत के बाद घर में सन्नाठा पसरा हुआ है। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि अरुण को राखी बांधने का सपना उसका अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications