हमीरपुर: भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, संपत्ति विवाद का शक
हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर में बीजेपी नेता की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद हो सकता है।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या
घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पचखुरा गांव निवासी राकेश सिंह (35) के रूप में हुई है। राकेश भाजपा के बूथ अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। राकेश सिंह की हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
10 साल से बहन के घर में रह रहे थे राकेश
जानकारी के मुताबिक, राकेश पिछले करीब दस साल से अपनी बहन के घर में रह रहा था। बहन और बहनोई की पहले ही हत्या हो चुकी है, जबकि कुछ दिनों बाद भांजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि राकेश की पत्नी बच्चों को लेकर करीब एक सप्ताह पहले मायके चली गई थी। कल रात वह अपने एक साथी के साथ घर के बाहर कमरे में रुका था।












Click it and Unblock the Notifications