हमीरपुर: उम्र कम होने से खतरे में पड़ी आंशिका गौतम की प्रधानी, हारे हुए प्रत्याशियों ने की शिकायत
हमीरपुर, मई 25: खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 20 साल की आंशिका गौतम चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान बन गई। चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद हारे हुए प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से आंशिका की शिकायत की थी। जिसके बाद पंचायत निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में जीती ग्राम प्रधान की हाई स्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड में लिखी जन्म तिथि का अवलोकन किया।

अवलोकन करने के बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान की उम्र पंचायत चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल के मुकाबले कुल 20 साल 27 दिन ही पाई गई। अब इस नव निर्वाचित ग्राम प्रधान आंशिका गौतम की प्रधानी खतरे में पड़ गई है। दरअसल, हमीरपुर जिले में मौदहा विकास खण्ड में परछछ गांव में प्रधान पद का चुनाव इस बार अनुसूचित जाति के लिय रिजर्व था। जिसमें गांव की ही अविवाहित लड़की आंशिका गौतम ने भी प्रधानी का चुनाव लड़ा था और उसने सभी प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए 473 वोट पाकर जीत हासिल की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंशिका की जीत के बाद विरोधियों ने उस पद मुक्त करने के लिए खामियां तलाशनी शुरू कर दी। जिसके बाद विरोधी प्रत्याशियों ने नवनिर्वाचित प्रधान अंशिका की शैक्षिक योग्यता और आधार कार्ड निकलवा कर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की। शिकायतकर्ताओं ने कहा अंशिका गौतम चुनाव लड़ते वक्त 21 साल की नहीं थी। इसलिए उनका निर्वाचन निरस्त किया जाए। जिसके बाद मौदहा ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने 15 मई को प्रधान अंशिका के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी को अधिकृत किया था।
सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने अंशिका गौतम की हाईस्कूल की मार्क शीट और उसके आधार कार्ड की जांच की तो दोनों अभिलेखों में अंशिका की जन्म तिथि 23 अप्रैल 2002 दर्ज पायी गयी है। जिसके अनुसार अंशिका की उम्र चुनाव लड़ते वक्त सिर्फ 20 साल 27 दिन ही थी। यह चुनाव लड़ने के लिए निर्धारित 21 साल से कम है। इस गांव में कुल 3,197 वोटर हैं। अनुसूचित जाति के कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में अंशिका को 473 वोट दे मिले थे और वह विजयी रही थी। जबकि दूसरे नंबर पर रहे महारजवा को कुल 397 वोट ही मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications