Hamirpur: शादी से एक घंटे पहले मोहल्ले के लड़के संग फरार हुई दुल्हन, बारात लेकर निकलने ही वाला था दूल्हा
हमीरपुर जिले में एक शादी के घर में बारात आने से एक घंटे पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे अफरातफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिली की उनकी बेटी ब्यूटी पार्लर से अपने प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई है। इस सूचना के बाद जहाँ वधु पक्ष अपनी बेटी की तलाश में जुटा हुआ है तो वहीँ वर पक्ष बारात की तैयारी में खर्च हुए धन की वापसी की बात कह रहा है। जबकि पुलिस टीम लगातार दुल्हन की तलश में लगी हुई है।
बयूटी पार्लर गई थी दुल्हन
बता दें कि शादी से कुछ देर पहले ही दुहलन के ब्यूटी पार्लर से रफूचक्कर होने का यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ पुराने बेतवा घाट से बारात आनी थी। एक तरफ वर पक्ष बारात लेकर जाने की पूरी तैयारी में था, तो वहीँ वधु पक्ष भी बारातियों का स्वागत सत्कार करने की तैयारी कर चुका था। वहीं बेटी को सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा जा चुका था। जिसके साथ उसकी चाची भी ब्यूटी पार्लर गई हुई थी।

मोहल्ले के लड़के साथ फरार हुई दुल्हन
लेकिन जब चाची ब्यूटी पार्लर से अकेली घर लौटी तो शादी के घर में अफरातफरी मच गई। चची ने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद दुल्हन के पिता सहित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मोहल्ले का ही एक युवक उनकी बेटी को ब्यूटी पार्लर से अपने साथ ले गया है। इस सूचना के बाद से ही वर पक्ष के घर में भी डीजे की आवाज़ थम गई है।

बारात लेकर जाने की तैयारी कर चुका था दूल्हा
उधर दूल्हे मोहित का कहना है कि वह सज संवर कर बारात लेकर जाने की तैयारी कर चुका था। अचानक सूचना मिली कि युवती ब्यूटी पार्लर से अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है। तो वहीँ मोहित की माँ ने बताया की मोहित के पिता की मौत के बाद से जैसे-तैसे पैसों का इंतज़ाम कर के उन्होंने बेटे की शादी की तैयारी की थी। मेहनत मशक्कत का पैसा बर्बाद हुआ है, यह पैसा अब उन्हें कौन देगा। उन्होंने ये भी कहा कि घर से बारात निकलने के मौके पर ही उन्हें सूचना मिली की जिस लड़की को वह बहू बना कर वह घर लाने वाली थी वो कुछ देर पहले ही ब्यूटी पार्लर से भाग गई है।

दुल्हन का पिता पहुंचा पुलिस के पास
वहीं वधु पक्ष में भी शादी की खुशियां के बीच गम जैसा माहौल बन गया है। दुल्हन का पिता अपनी लड़की को खोजने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा है। दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ले का ही एक युवक भगा ले गया है। बेटी की बरामदगी और युवक के खिलाफ भगा ले जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने कहा है कि मेल में शिकायत मिली है, दुल्हन को तलाशने के लिए टीम जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications