हमीरपुर में दो बच्चों समेत 5 लोगों को हथौड़े से पीटकर मार डाला, सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Recommended Video

    हमीरपुर में दो बच्चों समेत 5 लोगों को हथौड़े से पीटकर मार डाला

    हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की पत्थर और हथौड़े से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बच्चों को भी नहीं बख्शा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस एसआईटी बनाकर जांच में जुट गई है।

    क्या है मामला

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई तिराहे में कलक्ट्रेट की सेवा से रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नूरबख्श का मकान है। उसकी मां सकीना (85) के अलावा पुत्र रईस, रईस की पत्नी रोशनी, पुत्री आलिया (4) समेत परिवार के अन्य सदस्य यहां रहते थे। बुधवार को नूरबख्श दूसरी पत्नी के साथ शादी में बिवांर गया था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह लौटा। पुत्र रईस, बहू रोशनी, पोती आलिया, मां सकीना और 15 वर्षीय भांजी रोशनी के शव खून से लथपथ पड़े थे।

    पूरे घर में एक के बाद एक बिखरी हुईं थी लाशें

    पूरे घर में एक के बाद एक बिखरी हुईं थी लाशें

    रईस व उसकी दादी सकीना के शव गैलरी में पड़े थे। बेटी आलिया और पत्नी रोशनी का शव बेड पर लहूलुहान हालत में मिला, जबकि भांजी का शव अलग कमरे में था। पांच शव देखकर परिजन के होश उड़ गए और कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस को मौके से खून से सना हथौड़ा मिला। डीएम अभिषेक प्रकाश, एसपी हेमराज मीना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में परिवार का ही कोई सदस्य शामिल हो सकता है।

    क्या कहा पुलिस ने

    क्या कहा पुलिस ने

    एसपी हेमराज मीना ने कहा कि एक परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। हमलावर ने हथौड़े के साथ-साथ पत्थर से कुचलकर सभी की हत्या की है। मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। हत्याकांड में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+