Gwalior News: चोरी करने से पहले युवक ने डॉक्टर को हाथ जोड़कर किया प्रणाम, कार रुकते ही धुआं छोड़कर किया बेहोश

Gwalior News:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है। जहां चोरी करने से पहले चोर ने हाथ जोड़कर कार रुकवाया फिर धुंआ से बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी अनुसार यह मामला ग्वालियर जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के सिंधी कालोनी में एक दिन पहले की है। घटना का शिकार डॉक्टर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Madhouganj Police Station Gwalior

शहर के जनकपुरी निवासी चंद्र प्रकाश सक्सैना पुत्र प्रेम प्रकाश सक्सेना डॉक्टर है। निजी प्रैक्टिस करते है। एक दिन पहले रात लगभग 12:00 बजे वह जेएएच में एडमिट एक मरीज को देखने गए थे। वापस आने के बाद रास्ते में ही डॉक्टर ने ड्रिंक की। तभी उनके मित्र राजीव गुप्ता निवासी हेम सिंह की परेड़ का फोन आया और बताया कि उनकी माताजी का स्वास्थ्य खराब है। वह उन्हें देखने आ जाए। इसका पता चलते ही वह राजीव के घर जाने के लिए निकल गए।

सिंधी कॉलोनी पुलिया के पास पहुंचते ही डॉक्टर की कार में किसी ने हाथ मार दिया। आवाज सुनते ही उन्होंने अपनी कार रोकी तो एक युवक उनके पास हाथ जोड़े हुए आया और जैसे ही उन्होंने कार का शीशा नीचे किया। युवक ने उनके ऊपर धुआ छोड़ दिया। जिससे वह वहीं पर बेहोश हो गए।

जब डॉक्टर को होश आया तो युवक वहां पर नहीं था और उनके पास से मोबाइल नगदी के साथ ही अन्य ड्राइविंग लायसेंस, 4 एटीएम, 1 क्रेडिट कार्ड, बुलेट के डॉक्यूमेंट के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट गायब थे।

पुलिस चोरी का खुलासा करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे चोर का पता चल सके। अभी तक पुलिस को चोर का कोई सुराग नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+