MP: रॉन्ग नंबर वाले इंजीनियर को घर बुलाकर लड़कियों ने उतरवाए कपड़े, वीडियो बनाकर फिर करने लगी सारी हदें पार
ग्वालियर में एक इंजीनियर ने दो लड़कीयों समेत चार लोगों पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कंपू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक लड़की समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती फरार है।

Gwalior News: मध्य प्रदेश ग्वालियर में हनीट्रैप का नया मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर को दो लड़कियों ने ब्लैकमेल कर एक महीने के अंदर एक लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद भी लड़की और उसके तीन दोस्त रेप के मामले में फंसाने और वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करने लगे। ब्लैकमेलिंग से परेशान इंजीनियर ने घटना की शिकायत पुलिस से की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मामले को टॉस्क क्राइम ब्रांच व कंपू पुलिस को सौपा। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक लड़की मौका पाकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपियों से पता लगाया कि इंजीनियर के साथ-साथ उन्होंने और किस-किस को अपना शिकार बनाया है।
सीएसपी इंदरगंज विजय भदौरिया के अनुसार आरोपी इंजीनियर से 50 हजार रुपए की और डिमांड कर रहे थे। इसके बाद सिविल ड्रेस में क्राइम ब्रांच और कंपू थाना पुलिस को पीड़ित के साथ भेजा गया। जैसे ही रुपए लेने के लिए महिला और उसके दो दोस्तों आए, क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि 1 महिला आरोपी फरार हो गई।
डीडी नगर निवासी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत इंजीनियर पिछले महीने की 15 मई को उसके मोबाइल में फोन आया था। फोन उठाते ही उनकी बात एक लड़की से हुई। लड़की ने अपना नाम गुडिया राठौर बताया और इसके बाद व्हाट्सएप पर चैटिंग होना शुरू हो गई।
15 दिन धुआंधार चैटिंग मैं बातचीत के बाद लड़की ने 31 मई को इंजीनियर को फोन कर मिलने के लिए दाल बाजार चौराहे पर बुलाया। जब इंजीनियर बाजार पहुंचा तो लड़की उसे अपने साथ अपने घर पर लेकर गई और रूम में पहुंचते ही लड़की अपने कपड़े उतारने लगी। लड़की की हरकत से वह डरकर उसे रोकने की कोशिश कि तभी और लड़की आ गई और उसने भी उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। इसी बीच दो लड़के वहां पर आए और वीडियो बनाने लगे। दोनों लड़कों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों के डिमांड करने लगे। रुपए नहीं देने पर उस पर रेप का अपराध दर्ज कराने और वीडियों को उसके परिवार में भेज देने की धमकी देने लगे। धमकी से डरकर इंजीनियर ने 1 लाख रुपए आरोपियों को दिए। इसके बाद भी यह बात यहां पर खत्म नहीं हुई। आरोपी उससे और रुपयों की डिमांड करते रहे।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान उर्मिला निवासी घासमण्डी, अरविन्द गुप्ता निवासी हरिशंकरपुरम और हर्षित सिंह सेंगर निवासी ललितपुर कॉलोनी के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications