Gwalior: तेज धूप में पैदल जा रहे थे बुजुर्ग दंपत्ति, पुलिस ऑफिसर ने अपनी गाड़ी में बैठाया और मिठाई भी खिलाई
वीडियो को पोस्ट करते हुए डीएसपी ने एक संदेश दिया है कि छोटी-छोटी खुशियों के लिए बड़े काम करने की जरूरत नहीं पड़ती है। हमें नारियों का सम्मान करना चाहिए।

ग्वालियर जिले के घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी मां का घास काटने का वीडियो हो या स्कूली छात्रों को पढ़ाने का, उनके वीडियो लोगो के लिए मिसाल बन रहे हैं। ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। तेज धूप में चल रहे गरीब दंपती की मदद के बदले एसडीओपी संतोष पटेल को ढ़ेर सारा आशीर्वाद मिला।
दरअसल एसडीओपी संतोष पटेल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के त्यौहार के दिन गश्त पर थे। पेट्रोलिंग के दौरान पैदल जा रहे हैं एक बुजुर्ग दंपती पर नजर पड़ी। त्योहार के कारण वाहन नहीं चल रहे थे। एसडीओपी ने दोनों को अपनी कार में लिफ्ट दी। दोनों से कहा कि मैं तुम्हें छोड़ देता हूं। इस दौरान महिला उसे किराया देने लगी। वह बार-बार पुलिस ऑफिसर से स्थानीय भाषा में बात करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
एसडीओपी ने टि्वटर पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में बुजुर्ग अम्मा अपने घर पहुंचकर उन्हें किराया दे रही है। वह बार-बार कहती हैं कि लो लो अपना किराया लो। इस पर एसडीओपी पूछते हैं दिखाओ कितने रुपए दे रहे हो, इस पर दुर्गा अम्मा कहती है कि 20 रुपये और क्या, 10/10 रुपए दोनों के लिए। इस पर एसडीओपी कहते हैं कि आज महिला दिवस है और तुम पैदल आ रही थीं। ऐसा थोड़ी नहीं होता है। किराया इतना सस्ता नहीं है।
Recommended Video
एसडीओपी संतोष पटेल इसके बाद महिला को मिठाई खिलाते हैं। वह महिला को डब्बे से मिठाई लेने के लिए बोलते हैं। मिठाई खाने को कहता है। आज होली है। इसके बुजुर्ग जोड़े को मिठाई खिलाते हैं। दोनों खुशी-खुशी एसडीओपी की बोलोरो से उतरे और अपने घर के लिए दुआएं देते हुए चले गए।
वीडियो को पोस्ट करते हुए एसडीओपी ने लिखा की छोटी-छोटी खुशियों के लिए बड़ा काम करने की जरूरत नहीं है। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बच्चियों को शिक्षित करें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। डीएसपी का ये दिल छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उनकी तारीफ भी कर रहे है। एसडीओपी संतोष पटेल इस तरह के वीडियो बनाकर समाज के लोगों को जागरूक करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications