सिंधिया के महल में घुसकर खुद को राजमाता बताने लगी महिला, सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में एख महिला घुस गई, महिला ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया

ग्वालियर, 17 अगस्त। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में एक महिला जबरन प्रवेश कर गई। महिला ने खुद को राजमाता बताते हुए यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर धाक जमाने की कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बाहर निकालना चाहा तो महिला ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट कर दी।

जय विलास पैलेस में प्रवेश कर गई महिला

जय विलास पैलेस में प्रवेश कर गई महिला

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर स्थित महल जय विलास पैलेस में एक महिला प्रवेश कर गई। महिला महल के निजी हिस्से की तरफ जाने की कोशिश करने लगी। यह हिस्सा महल का वह भाग है जहां किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। इसी भाग में रानी महल भी है। महिला जबरन रानी महल में घुसने का प्रयास करने लगी।

खुद को बताने लगी राजमाता

खुद को बताने लगी राजमाता

महिला रानी महल में घुसने का प्रयास कर रही थी तो महल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला इतने में नहीं मानी। महिला ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह राजमाता है उसे रानी महल में जाने दिया जाए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रानी महल के अंदर घुसने नहीं दिया।

सुरक्षाकर्मियों पर कर दिया महिला ने हमला

सुरक्षाकर्मियों पर कर दिया महिला ने हमला

जब महिला रानी महल में प्रवेश नहीं कर सकी तो वह आक्रोशित हो गई और उसने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने सुरक्षाकर्मियों को घूसों से मारा, दांतों से काटा और लगातार उन पर हमला करती रही। एक महिला कर्मचारी पर भी हमला करके उसे घायल कर दिया।

झांसी रोड थाना पुलिस ने महिला को पकड़ा

झांसी रोड थाना पुलिस ने महिला को पकड़ा

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और हमला करने वाली महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला का नाम प्रियंका श्रीवास्तव है और वह लखनऊ की रहने वाली है। लखनऊ से वह ग्वालियर आई थी और यहां जय विलास पैलेस घूमने आई थी, लेकिन अचानक उसने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। हालांकि झांसी रोड थाना पुलिस ने प्रियंका श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+