महिला की 18 घंटे में 2 बार मौत, पोस्टमार्टम से पहले पति ने सीने पर हाथ रखा तो धड़कता मिला पत्नी का दिल
ग्वालियर, 28 फरवरी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर 18 घंटे में एक महिला की दो बार मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया था, मगर बाद में वह वापस जिंदा हो गई।

मीडिया से बातचीत में यूपी के महोबा निवासी निरपत सिंह राजपूत ने बताया कि 2 दिन पहले पत्नी जामवती बाइक से गिर गई थी। उसे छतरपुर के हरपालपुर अस्पताल ले गए। वहां से उसे झांसी के लिए रैफर कर दिया। झांसी में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
जब परिजन महिला को स्ट्रेचर पर लेकर डेड हाउस पहुंचे और उसे मृत समझकर फ्रीजर में रखवा रहे थे। तब पति का हाथ उसके सीने पर पड़ा। उसे पत्नी की धड़कन चलती मिली। डॉक्टर ने बिना ECG किए ही महिला को मृत घोषित कर दिया था।
परिवार के हंगामे के बाद महिला को भर्ती कर फिर से इलाज शुरू किया गया। इसके बाद महिला 18 घंटे और जिंदा रही। शनिवार सुबह 10.30 बजे महिला की मौत हो गई। इस बार डॉक्टर ने दो बार ECG की और 3-3 बार पल्स चेक करने के बाद ही शव को डेड हाउस के लिए भेजा।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है। मौत की घोषणा करने से पहले वहां मौजूद डॉक्टरों को ECG करना थी, लेकिन यह नहीं किया गया। पूरे मामले की जांच के लिए टीम बना दी है। जल्द जांच कर मामले में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications