शिक्षकों से परेशान होकर केवी के छात्र ने पीया फिनाइल, सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खौफनाक खबर सामने आई है।केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक नाबालिक छात्र ने फिनाइल पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है।
इतना ही नहीं, सुसाइड नोट में उसने स्कूल शिक्षक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्र मानवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

नाबालिक छात्र मानवेंद्र ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला है।जिसमें उसने इस घटना के लिए स्कूल के टीचरों को जिम्मेदार बताया है।
उसने लिखा है कि स्कूल की एक महिला और एक पुरुष शिक्षक प्रताड़ित करते हैं। फेल करने की धमकी देते हैं। मेरा इस कदम के लिए दोनों शिक्षक जिम्मेदार होंगे।
दीनदयाल नगर में रहने वाला क्लास 9 में का छात्र शुक्रवार को स्कूल से घर लौटा तो थोड़ा अनमना था। अपने कमरे में गया, कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं । मां उसे अस्पताल लेकर भागी। छात्र की मां ने बताया कि उसकी कॉपी से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें स्कूल के दो शिक्षकों के नाम लिखकर आरोप लगाया गया है। दोनों उसे परेशान करते हैं। फेल करने की धमकी देते हैं। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं इनसे परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। मेरे इस कदम के जिम्मेदार दोनों होंगे।
अस्पताल में एडमिट करने के बाद पुलिस और प्रशासन बच्चों के बयान लेने पहुंचे। इसको लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई और कहा कि एक घंटे तक नाबालिक बच्चे के अकेले में बयान दर्ज किए गए, लेकिन बच्चा जो बता रहा है वैसे बयान नहीं लिखे गए। बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन स्कूल प्रशासन को बचाने का प्रयास किया गया है।
बच्चे की मां टीना गौतम का कहना है कि करीब 1 वर्ष से ये दोनों शिक्षक बेटे को प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पहले भी की है। इस मामले के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जिसकी वजह से टीचरों पर बच्चे को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं और बच्चे ने खुदकुशी करने की कोशिश की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications