Gwalior News: व्हाट्सएप रिप्लाई 'OK' बना हत्यारा, प्रेमिका ने प्रेमी को जहर भेजकर उठाया खौफनाक कदम
Gwalior News:
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शादीशुदा महिला जहर खाकर अपनी जान दे दी। जहर खाने से पहले उसने अपने प्रेमी के व्हाट्सएप में सल्फास की पुड़िया की फोटो भेजी थीं। प्रेमी ने उसका मैसेज देख कर रिप्लाई में ओके लिख दिया। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि प्रेमी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।
घटना जिले की भितरवार तहसील के ग्राम मोहनगढ़ की है। 22 वर्षीय पूनम बाथम की शादी देवरा गांव में हुई थी। लेकिन कुछ महीने बाद उसका पति से तलाक हो गया। लगभग 1 वर्ष पहले पहले पूनम का दूसरा विवाह उत्तर प्रदेश के समशाबाद के रहने वाले युवक से की गई थी। लगभग 10 दिन पहले पूनम अपने पिता के घर मोहनगढ़ घर आई हुई थी।

बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक जशरथ से पूनम का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन-चार दिन पहले उसकी अपने प्रेमी से बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। गुस्साई पूनम ने जहार के पुड़िया
की फोटो खींचकर प्रेमी के वाट्सएप नंबर पर सेंड कर दी। प्रेमी ने मैसेज देखा और रिप्लाई में ओके लिख कर भेज दिया। इसके बाद पूनम ने सल्फास खा लिया।
पूनम की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पहले तो भितरवार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद वहां से ग्वालियर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया था। 29 जुलाई (शनिवार) को उपचार के दौरान पूनम की मौत हो गई।
मृतक महिला ने अपना बयान दर्ज कराया था। मृतक का कहना था कि युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। भितरवार थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने जानकारी दी कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद ग्वालियर में मौत हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications