IPS अनु बेनीवाल के पिता क्या करते हैं? जिन पर लगा आईपीएस पिता और EWS कोटा लगाने का आरोप

IPS Anu Beniwal: एमपी कैडर की आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल एक बार फिर से चर्चा में हैं। अनु बेनीवाल को उनके पिता के नाम पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर IPS संजय बेनीवाल को अनु का पिता बताया जा रहा है। अनु बेनीवाल पर यह भी आरोप लग रहा है कि उन्होंने EWS का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर सरकारी नौकरी हासिल की है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा राह है कि आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल के पिता संजय बेनीवाल भी आईपीएस हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने ईडब्ल्यूएस कोटे का फायदा लेकर सीविल सेवा की परीक्षा पास की‌ है। जब इसकी पड़ताल की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकाल कर सामने आई है।

IPS Anu Beniwal

अनु के पिता भी संजय बेनीवाल हैं। लेकिन वो आईपीएस अफसर नहीं हैं। जिस संजय बेनीवाल का नाम वायरल फोटो में दिख रहा है वो एक रिटायर्ड आईपीएस हैं

अनु बेनीवाल के ही गांव के रहने वाले हैं। ओबीसी और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट के गलत इस्तेमाल को लेकर फंसी महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अधिकारी पूजा खेडकर के मामले के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

खेडकर जैसे कई यूपीएससी के अफसरों पर आरक्षण और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट का गलत फायदा उठाने के आरोप लग रहे हैं। लोग X पर थ्रेड बनाकर ऐसे कई अफसरों का नाम बता रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल।

अनु बेनीवाल क्या लग रहे आरोप
अनु बेनीवाल पर आरोप लग रहे हैं कि उनके पिता एक आईपीएस अफसर हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने EWS (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) कोटे का फायदा लेकर सीविल सेवा की परीक्षा पास की है‌‌। अनु के पिता का नाम संजय बेनीवाल बताया जा रहा है। वायरल हो रहे पोस्ट्स में अनु की एक फोटो है जिसमें वो पुलिस यूनिफार्म पहनी दिख रही हैं‌। साथ ही वो एक बोर्ड पर लिखे 1989 बैच के आईपीएस अफसरों के नामों में से एक संजय बेनीवाल के नाम की तरफ इशारा कर रही हैं।

कौन हैं अनु बेनीवाल?
अनु दिल्ली की रहने वाली हैं और 2022 बैच की मध्य प्रदेश कैडर से आईपीएस अफसर हैं। इस समय वो ग्वालियर जिले में पदस्थ हैं। उन्होंने 2021 की सिविल सेवा परिक्षा पास की थी। 14 जुलाई 2024 को अनु ने सोशल मीडिया पर अपने मां-बाप के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। साथ में अनु ने लिखा था कि मेरे मां-बाप अपनी स्कूली पढ़ाई तक पूरी नहीं कर पाए लेकिन मुझे मेरे सपने पूरे करने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। अनु बेनीवाल ने आते ही ग्वालियर चंबल में खनन माफियाओं के छक्के छुड़ा दिए और इस वजह से सुर्खियों में रही हैं।

यहां सवाल उठता है कि अगर अनु के मां-बाप ने अपनी स्कूली पढ़ाई ही पूरी नहीं की है तो उनके पिता आईपीएस कैसे बन गए हैं। पूरे मामले को जानने के लिए हमने जब अनु बेनीवाल से फोन पर बात की। उनका कहना था कि उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे चल रहे हैं वो पूरी तरह से बी बुनियाद हैं। अनु के मुताबिक, उनके पिता का नाम संजय बेनीवाल तो है लेकिन वो आईपीएस अफसर नहीं हैं। उन्होंने हमें बताया कि उनके पिता कई सालों से बीमार हैं, उन्हें दिल की बिमारी है। वो ठीक से सुनने में भी सक्षम नहीं हैं।

अनु का कहना था कि उनके पिता सालों पहले एक छोटी सी बटन की फैक्ट्री थी, लेकिन उसे भी उनके चाचा चलाते थे क्योंकि पिता खराब सेहत के कारण वहां जा नहीं पाते थे। उनके मां-बाप के पास कोई जमीन या प्रोपर्टी नहीं है और उन्हें उनके चाचा ने पढ़ा लिखा कर बड़ा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+