Gwalior Weather News: मावठा की बारिश से ग्वालियर-चम्बल में बदला मौसम, बढ़ी कड़ाके की ठंड, लोग बेहाल
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior weather News: कड़ाके की ठंड से जूझ रहे ग्वालियर चम्बल संभाग में ठंड कम होने का नाम नही ले रही है। आज तड़के से मावठा भी शुरू हो गया।
ग्वालियर में आज तड़के से झमाझम बरसात हो रही है । बारिश के चलते जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली तो, वहीं लोगों का ठंड से हाल बेहाल है। हालांकि इस बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा।

ग्वालियर में जबरदस्त सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों का जन जीवन प्रभावित हो रहा है। शीत लहर के चलते ग्वालियर कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके समय को बदल दिया है। सोमवार को हल्की धूप से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली, लेकिन आज मंगलवार की सुबह से बरसात ने फिर अंचल को ठंड की चपेट में ले लिया।
तड़के तीन बजे शुरू हुई बरसात, जिसका असर रात भर भी बना रहा। मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिया था कि इस अंचल में मावठे के आसार हैं, जो बिलकुल सही साबित हुआ। बरसात के चलते ठंड और बढ़ गई है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है।

बारिश से किसानों को होगा लाभ। इस समय रवीं की फसलों, जैसे गेंहू, चना, सरसो, को पानी की बहुत जरूरत रहती है और बरसात के इस पानी को वे मावठा कहते हैं। इसकी बूंदें फसल के लिए अमृत के समान मानी जाती हैं और समय पर मावठा आने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।
रात भरी बरसात के बाद भी सुबह 5 बजे फिर तेज हो गई बरसात और उसके बाद से कभी तेज तो कभी धीमी गति से पानी बरस रहा है। इससे ठंड और बढ़ गई है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश एक आशापूर्ण समाचार है जो उन्हें अच्छी खेती की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications