Gwalior News: सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ हिंदू संगठनों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन
MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सनातन धर्म को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जहां बयान-बाजी का दौर जारी है। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने सनातन पर विवादित बयान देने वाले नेताओं का खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। रविवार को ग्वालियर में हिंदूवादी संगठनों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए मंदिर की सीढ़ी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि स्टालिन और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़ेगे के बेटे प्रियंक खड़गे के पोस्टर चिपका दिए।
बताया जा रहा है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर की सीढ़ियों पर सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने वाले नेता उदय निधि स्टालिन, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस नेता प्रियंक खड़गे और अन्य नेता के पोस्टर चिपकाए। जिससे मंदिर में आने जाने वाले लोग उनके पोस्ट पर चढ़कर जाएं।

इसके अलावा ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर भी हिंदूवादी संगठनों ने टॉयलेट के अंदर इन नेताओं के पोस्टर चिपका दिए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पोस्ट में इन नेताओं की तुलना राक्षसों से की है। फोटो के नीचे कालनेमि खड़गे, कालनेमि स्टालिन लिखा है। पोस्टर लगाने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले इंदौर में भी इस तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।












Click it and Unblock the Notifications