Gwalior News: दुल्हन बनकर आईं दो सगी बहनें, ससुर को कमरे में बंद कर पतियों को दे दिया जिंदगी भर का जख्म
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दो लुटेरी दुल्हनों का मामला सामने आया है। एक हफ्ते पहले दो भाइयों से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली दो सगी बहनों से दलालों के माध्यम से मंदिर में शादी हुई थी। अब दोनों भाइयों का आरोप है कि 5 दिना के अंदर ही दोनों दुल्हनें लाखों रुपए के सोने चांदी के ज्वेलरी और रुपए लेकर फरार हो गई है। जब पीड़ित भाइयों ने दलालों से अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया। जिसे लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है।
जानकारी अनुसार थाटीपुर थाना एरिया के दर्पण मोहल्ले में रहने वाले भरत गुप्ता और उसका चचेरा भाई रोहित गुप्ता बुआ का बड़ा बेटा बंटी गुप्ता वा उसका दोस्त जीतू और लालू के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली 2 सगी बहनों से शादी कराई थी। नई-नई दुल्हन के आने से घर में खुशी का माहौल था। लेकिन परिजन को इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि परिवार में 2 लुटेरी दुल्हनें आई हैं।

यह मामला गुरुवार को उस समय का है जब पीड़ित भरत गुप्ता पत्नी से रोमांस करने के बाद हाईकोर्ट अपने दफ्तर चले गए। घर पर उनकी बहन माता-पिता थे। इस बीच दोनों दुल्हन छः तोला सोना एक लाख 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गई। परिवार के सास ससुर को घर के अंदर ही बंद कर दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की हिटकिल्ली खुलवाया और बेटे भरत को इसकी जानकारी दी। मां से फोन पर बात कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि वह थोड़ी देर पहले ही अपनी पत्नी से प्रेम प्रसंग कर कोर्ट पहुंचे थे।
इसके बाद भरत ने अपनी पत्नी अंजलि चौहान को कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद आया। फिर रोहित गुप्ता ने भी अपनी पत्नी संजना चौहान को कॉल किया। उसका भी मोबाइल बंद आया। दोनों लुटेरी दुल्हनें सगी बहने हैं। भरत के पास नई नवेली दुल्हनों का आधार कार्ड भी है जिसमें उनका एड्रेस पारसखंड बरगदवा हरेंया महाराजगंज उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है।
पीड़ित परिवार के अनुसार 9 और 10 जून को घर में ही सगाई का कार्यक्रम हुआ था। फिर 11 जून को भरत और रोहित की शादी अंजलि और संजना से मंदिर में संपन्न हुई थी। दुल्हनों के घर से कोई भी सदस्य इस शादी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था। पीड़ितों ने थाना प्रभारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications