Gwalior news: दिन दहाड़े तमंचाधारी बदमाशों ने लूट लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए
ग्वालियर में दिन दहाड़े हुई लूट, दो बदमाशों ने लूट लिए एक करोड़ बीस लाख रुपए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Gwalior में दिनदहाड़े दो हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार सवार ट्रेडिंग कंपनी के दो कर्मचारियों से 1 करोड़ 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video
हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारियों के साथ हुई लूट
दीनदयाल नगर में स्थित हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के 2 कर्मचारी सोमवार को कार में सवार होकर जयेंद्रगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा करने के लिए निकले थे। कंपनी के मालिक ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए कैश जमा करने के लिए दिया था जिसे कार की डिग्गी में रखकर दो कर्मचारी बैंक के लिए निकले थे। दीनदयाल नगर से कार में सवार होकर जब कर्मचारी ज्येन्द्र गंज पहुंचे तो यहां उनके साथ लूट की वारदात हो गई।
दो हथियारबंद बदमाशों ने कर ली लूट
जैसे ही कर्मचारियों की कार ज्येन्द्र गंज में पहुंची तो सड़क पर दो हथियारबंद बदमाशों ने कार को रोक लिया। इनमें से एक बदमाश ने कार में बैठे कर्मचारियों पर कट्टा तान दिया जबकि दूसरे बदमाश ने कार की डिग्गी में रखे हुए नोटों से भरे बॉक्स को उठा लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए।
पुलिस को दी गई लूट की जानकारी
कर्मचारियों के साथ जब लूट हो गई तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और कर्मचारियों से पूरी वारदात के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि हथियार की नोक पर उनके साथ लूट हो गई है।
सीसीटीवी में कैद हो गई लूट की वारदात
पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए। एक सीसीटीवी में लूट की पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि किस तरीके से बदमाशों ने कार में बैठे कर्मचारियों पर कट्टा तान दिया और दूसरे बदमाश ने डिग्गी में रखा हुआ रुपए से भरा बैग निकाल लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications