मामा के एक्सीडेंट की बात कहकर मामी को जंगल में ले गए भांजे फिर किया गैंगरेप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो युवकों ने अपनी मामी के साथ गैंगरेप किया। दोनों युवकों ने पीड़ित महिला के पति के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए और फिर जंगल में ले जाकर महिला के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की यह घटना दो माह पूर्व की है लेकिन आरोपितों द्वारा रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने बुधवार को पति के साथ महाराजपुरा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। हालांकि दोनों आरोपित अभी फरार हैं। दोनों आरोपित और पीड़िता के बीच मामी-भांजे का रिश्ता है।

two man did misdeed with woman

24 वर्षीय महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उनका पति अक्सर रात में ऑटो चलाते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि अरविंद माहौर और सोनू माहौर फैक्ट्री में काम करते हैं। रिश्तेदारी के चलते दोनों उसे मामी कहकर बुलाते हैं। लगभग दो महीने पहले रात के वक्त पति ऑटो लेकर निकले थे। उसके थोड़ी देर बाद सोनू और अरविंद उसके घर पहुंचे। फिर दोनों ने बताया कि मामा का एक्सीडेंट हो गया है। दोनों की बातों में आकर महिला उनके साथ चली गई।

दोनों उसे महाराजपुरा के जंगल में गए और उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो उसके पति और बच्चे को जान से मार देंगे। बुधवार को महाराजपुरा थाने में पहुंचकर महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई. महिला ने पुलिस को बताया कि बदनामी के चलते वो दो महीने तक चुप रही, लेकिन दोनों आरोपी लगातार उन्‍हें ब्लैकमेल कर रहे थे।

रोज-रोज उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डालते थे, मना करने पर पति और बच्चे की हत्या की धमकी देते थे। साथ ही समाज में बदनाम करने का डर भी दिखाते थे। मामले को लेकर महाराजपुरा सीएसपी रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+