gwalior News: हाईवे किनारे डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मृतकों में एक दिव्यांग, प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका
gwalior News: ग्वालियर में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल शनिवार सुबह 7:30 बजे शीतला माता मंदिर रोड हाईवे किनारे दो अज्ञात लोगों के शव मिले हैं। दोनों मृतकों में से एक दिव्यांग है। दिव्यांग मृतक के शव में कृत्रिम पैर लगा हुआ था।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए हैं। क्योंकि पास में ही खून से सने पत्थर पड़े हुए हैं। इसके अलावा गला घोंटने के भी निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर कपड़ों से भरा बैग मिला है, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। कपड़ों से भरा बैग ज्यादा पुराना नहीं है।

सीएसपी अशोक जादौन और सीएसपी हिना खान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पहली चुनौती मृतकों की पहचान करनी है। शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग या प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है।
राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस
दिव्यांग के शव से 20 कदम दूसरा शव पड़ा था। सुबह राहगीर की सूचना पर पुलिस ने कंपू थाना क्षेत्र में रेलवे पुल के पास शीतला माता रोड हाईवे के किनारे दिव्यांग का शव बरामद किया। पुलिस ने छानबीन शुरू की और 20 कदम दूर झाड़ियों में एक और शव खोजा। मृतकों की उम्र लगभग 40 साल है। दिव्यांग के शव पर अंडरवियर और बनियान थी, जबकि दूसरे शव में जींस और शर्ट पहनी हुई थी। दिव्यांग का बायां पैर नहीं था।
पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका है। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले हैं, इससे यह संकेत मिल रहा है कि पत्थर को दोनों के सिर कुचला गया हो। हाईवे के किनारे और झाड़ियों में खून के कई स्पॉट भी मिले हैं। दिव्यांग ज्यादा दूर भाग नहीं सका और वहीं गिर गया, जबकि उसके साथी ने भागने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह भी 20 कदम दूर जाकर गिर गया होगा। उनके गले पर भी दबाने के निशान मिले हैं।
तीन से ज्यादा हो सकते है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की संख्या कम से कम तीन से ज्यादा हो सकती है। इन्हें काबू में करना एक या दो युवकों का काम नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। एक सीसीटीवी कैमरा हाईवे पर मोड़ पर लगा हुआ है।
हत्या के तरीके से स्पष्ट हो रहा है कि घटना प्रेम प्रसंग या प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी हो सकती है। पुलिस का यह भी मानना है कि बैग और हुलिये से दोनों यात्री लग रहे हैं, और वे दूसरे शहर से हो सकते हैं। सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने आसपास के शहरों की पुलिस से भी संपर्क किया है।












Click it and Unblock the Notifications