Shivpuri News: बीच सड़क पर पलटा बियर से भरा ट्रक, राह चलते लोगों ने मचा दी लूट पुलिस ने बचाया
Shivpuri News: सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिससे ट्रक में भरा माल चोरी नहीं हो सका।

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार की सुबह बियर से भरा एक ट्रक पलट गया। घटना के बाद बीयर की बोतलें लूटने के लिए राहगीर दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े और सड़क पर पड़ी बीयर की बोतलों को पुलिस ने लूटने से बचा लिया।
घटना सुभाषपुरा थाना इलाके के ग्राम पतारा के पास फोर लेन हाईवे का है। इस घटना में चालक की मौत हो गई। कलिंजर को हल्की-फुल्की चोट आई है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ट्रक भोपाल से बियर की बोतलें लौटकर आगरा की ओर जा रहा था इसी दौरान शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे पतारा गांव के पास ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते ट्रक घटना का शिकार हो गया और ट्रक सड़क किनारे जाकर पलट गया। ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही ट्रक में भरी बीयर की बोतल ए चारों ओर फैल गई हैं। इस घटना में कानपुर के रहने वाले नितेश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा उम्र 24 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई है।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जिससे ट्रक में हरि शराब की बोतलें राहगीरों से लूटने से बचा लिया। मृतक ड्राइवर की लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications