MP News: मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, रुचिका चौहान को ग्वालियर का कलेक्टर बनाया गया

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के चलते अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन रुचिका चौहान को ग्वालियर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा प्रमुख सचिव आनंद विभाग के संजीव कुमार झा को सह कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना नियुक्त किया गया है। वही डॉक्टर सुदाम पंढरीनाथ खड़े को ग्वालियर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा दीपक सिंह को कमिश्नर इंदौर संभाग और आयुक्त नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Transfer of IAS officers in Madhya Pradesh Ruchika Chauhan made Collector of Gwalior

इसके अलावा ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। उनकी जगह पर अब अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन रुचिका चौहान जिले की कमान संभालेगी।

कौन है रुचिका चौहान

2011 बैच की आईएएस अधिकारी रुचिका चौहान को ग्वालियर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। रुचिका चौहान पहले रतलाम जिले की कलेक्टर भी रह चुकी है। इनकी खास बात यह है कि यह 2010 में आईपीएस कैडर में सिलेक्ट हुई थी, उसके बाद 2011 में यूपीएससी एग्जाम में 50 भी रैंक हासिल करके यह IAS कैडर में शामिल हो गई।

जानकारी के अनुसार रुचिका चौहान की प्रारंभिक शिक्षा इंदौर से हुई है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। साल 2010 में वे आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयास जारी रखा और वे 2011 में IAS कैडर में सिलेक्ट हुई। 2011 में UPSC में सिलेक्ट होने वाली वे अकेली मध्य प्रदेश उम्मीदवार थी।

रुचिका की पहली पोस्टिंग सीहोर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। एसडीओ सुसनेर, सीईओ जिला पंचायत उज्जैन, एडीएम ग्वालियर के बाद इंदौर एसडीएम के रूप में पदस्थ किया गया। इसके बाद रतलाम जिले की कलेक्टर अभी वर्तमान में वे मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव के पद पर नियुक्त थी।

IAS दीपक सिंह को इंदौर का बनाया गया संभागायुक्त

वर्ष 2007 की बैच के आईएएस अफसर दीपक सिंह को इंदौर का संभागायुक्त बनाया गया है। सिंह छह साल पहले इंदौर के एडीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वे लंबे समय तक आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी रहे हैं।

वे इंदौर के माहौल को अच्छी तरह समझते हैं, इसलिए सरकार ने उन्हें इंदौर भेजा है। पुराने कार्यकाल में सिंह का इंदौर के राजनेतागणों से भी अच्छा तालमेल रहा है। आईडीए सीईओ के बाद वे धार कलेक्टर बनाए गए थे। बुरहानपुर कलेक्टर भी वे रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+