कमलनाथ की गाइडलाइन नहीं मानी तो 3 पदाधिकारियों ने दे दिया इस्तीफा

ग्वालियर में कमलनाथ की गाइडलाइन की अनदेखी होने पर तीन पदाधिकारियों ने दे दिया इस्तीफा

ग्वालियर, 15 जून। ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कमलनाथ गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि इस बात से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी के तीन पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले तीनों पदाधिकारियों का कहना है कि जिला स्तर के पार्टी के पदाधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।

congress
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, सचिव और मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ग्वालियर की शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश चंद्र तिवारी समेत सचिव मनोज भार्गव और मंडल अध्यक्ष अर्जुन भटनागर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह सभी पदाधिकारी ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा से संबंधित हैं। इन पदाधिकारियों में से सुरेश तिवारी वर्तमान में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के नजदीकी माने जाते हैं।
इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी बोले-'नहीं हो रहा है गाइडलाइन का पालन'
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदों से इस्तीफा देने वाले तीनों पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गाइडलाइन तय की थी कि जो कार्यकर्ता जिस वार्ड का मतदाता है उसे वहीं से टिकट दिया जाएगा, लेकिन इस गाइडलाइन का उल्लंघन ग्वालियर में पार्टी द्वारा किया जा रहा है। इसी बात से दुखी होकर तीनों पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
कमलनाथ तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं इस्तीफा देने वाले तीनों पदाधिकारी
इस्तीफा देने वाले तीनों पदाधिकारियों ने मीडिया को अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया है कि वे यहां हो रही इस गड़बड़ी की जानकारी कमलनाथ तक पहुंचाना चाहते हैं उनके पास इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था इसलिए उन्होंने अपने अपने इस्तीफे दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मीडिया के माध्यम से कमलनाथ तक हमारी बात जरूर पहुंचेगी और वह इस मामले को संज्ञान में लेंगे। अपने चहेतों को टिकट देने का लगाया आरोप
इस्तीफा देने वाले तीनों पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि नेता अपने अपने चहेतों को टिकट दे रहे हैं और जो कांग्रेस का असल कार्यकर्ता है उसकी अनदेखी की जा रही है। जो नेताओं के चहेते लोग हैं सिर्फ उन्हीं को टिकट देने का काम किया जा रहा है।
इस्तीफा से नहीं पड़ेगा पार्टी पर कोई असर
पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा से बात की गई तो राजकुमार शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस बहुत मजबूत पार्टी है और इन इस्तीफों से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने साफ शब्दों में यह तक कह दिया कि जब सिंधिया के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ा तो इन लोगों के इस्तीफे से कांग्रेस को क्या फर्क पड़ेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+