ग्वालियर किले की दीवार पर खड़ा था युवक, अचानक फिसल गया पैर
ग्वालियर में एक युवक किले की दीवार से नीचे गिरा और किले पर बने एक चबूतरे पर अटक गया, युवक को सुरक्षित बचाया गया
ग्वालियर, 21 अगस्त। ग्वालियर किले की दीवार पर खड़े होकर लघुशंका कर रहा एक युवक अचानक किले से नीचे गिर गया। पैर फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ। युवक किले से नीचे गिरते हुए किले की दीवार में बने एक चबूतरे पर जाकर फंस गया। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने युवक को सुरक्षित बचा लिया। घायल को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोटेश्वर मंदिर की तरफ हुआ हादसा
होतम लोहार नाम का युवक किले पर घूमने गया था। यहां वह किले पर खड़े होकर लघुशंका कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और होतम किले की गहराई में गिर गया। कोटेश्वर मंदिर की तरफ होतम गिरा और किले की दीवार में बने एक चबूतरे पर जाकर फंस गया।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
होतम के किले से नीचे गिरने की जानकारी जब स्थानीय लोगों को लगी तो स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी और बताया कि एक युवक किले से नीचे गिर गया है। यह जानकारी मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। यहा पुलिस ने देखा कि युवक किले की बीच ऊंचाई पर फंसा हुआ है।

मौके पर एसडीईआरएफ और फायर ब्रिगेड के अमले को बुलाया
पुलिस ने देखा कि किले से गिरने वाला युवक किले की दीवार में बने एक चबूतरे पर फंस गया है तो उसका रेस्क्यू करने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड और एनडीईआरएफ के अमले को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड और एसडीईआरएफ के अमले ने मौके पर पहुंचकर युवक का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित बचाया।

घायल अवस्था में जयारोग्य अस्पताल में करवाया गया भर्ती
होतम को रेस्क्यू करके सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन होतम को कई जगह चोट आई। घायल होतम को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। किले पर अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते है लेकिन लोग इसके बावजूद भी किले की दीवार पर चढ़ने से नहीं मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications