Gwalior news: स्टेनो से बोला युवक-'में कलेक्टर हूँ मुझे चार्ज दो और चेंबर दिखाओ'
कलेक्टर कार्यालय पहुंचक युवक ने खुद को बताया कलेक्टर, स्टेनो से कलेक्टर चेंबर दिखाने को कहा, स्टेनो ने पुलिस को किया सूचित, थाने ले जाते वक्त फर्जी कलेक्टर भागा
Gwalior के कलेक्टर कार्यालय में एक युवक पहुंचा और खुद को कलेक्टर बताते हुए कलेक्टर का चार्ज देने की बात स्टेनो से कहने लगा। इतना ही नहीं स्टेनो से अपना चेंबर दिखाने के लिए भी कहा। युवक को देखकर स्टेनो भी हैरान रह गया। जब स्टेनो ने पुलिस बुलाई तो युवक भाग निकला।

Recommended Video
अचानक कलेक्टर के स्टेनो के पास पहुंचा युवक
शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में रोज की तरह कलेक्टर के स्टेनो अपना कार्य कर रहे थे तभी एक युवक एक हाथ में हेलमेट और दूसरे हाथ में बैग लेकर स्टेनो के पास पहुंच गया। युवक ने स्टेनो से कहा कि वह कलेक्टर है इसलिए उसे कलेक्टर का चार्ज दिया जाए इसके साथ ही उसे कलेक्टर का चेंबर भी दिखाया जाए।
आदेश की कॉपी स्टेनो के पास होने की कही बात
युवक ने खुद को कलेक्टर होने का दावा करते हुए स्टेनो को जब कलेक्टर का चेंबर दिखाने की बात कही तो स्टेनो ने आदेश की कॉपी मांग ली। जिस पर युवक ने कहा कि आदेश की कॉपी आपके पास आ गई होगी आप मुझे चार्ज दीजिए और मेरा चेंबर दिखा दीजिए।
स्टेनो ने पुलिस को बुलवाया
स्टेनो समझ गया कि खुद को कलेक्टर बता रहा युवक कोई फर्जी व्यक्ति है इसलिए उन्होंने युवक को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया और पुलिस को भी सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने खुद को कलेक्टर बताने वाले युवक को अपने साथ थाने ले जाने की तैयारी कर ली लेकिन युवक ने पुलिस को चकमा दे दिया और अपना स्कूटर लेकर युवक रफूचक्कर हो गया। हालांकि पुलिस को युवक का नाम मिल चुका है। युवक का नाम एम शाक्य बताया गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications