Gwalior: चाय वाले ने विधायक बनने के लिए अनूठे अंदाज में 28वीं बार भरा नामांकन, साइकिल से पहुंचा फार्म भरने

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

Gwalior News: राष्ट्रपति से लेकर पार्षद और उप राष्ट्रपति से लेकर सांसद तक के 28 चुनाव लड़ चुके आनंद कुशवाह रामायणी एक बार फिर वे विधानसभा चुनाव के मैदान में है। चाय बेचने वाले रामायणी पहली बार किसी पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहे है। वे हाथी की सवारी करके बसपा के टिकट पर नामांकन भरने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनकी वेशभूषा वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए।

साइकल से पहुंचे नामांकन दाखिल करने

मध्य प्रदेश में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ग्वालियर जिले में उम्मीदवार अपनी-अपनी विधानसभाओं में चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेशन पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां नामांकन दर्ज करने के लिए लोग बड़े-बड़े वाहनों और रैलियों को लेकर लोगों की भारी भीड़ के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधानसभा 14 ग्वालियर ग्रामीण के प्रत्याशी बड़े ही अनूठे ढंग से नामांकन भरने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। वे सायकिल पर बैठकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Tea vendor Anand Kushwaha filed nomination for the 28th time for MP Assembly elections.

टोपी से लेकर पूरे कपड़े नीले

ग्वालियर की ग्रामीण विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के रूप में आनंद कुशवाह बुधवार को नामांकन दाखिल करने के लिए ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे साइकिल से कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आए थे। जैसे ही वे कलेक्टर परिसर में पहुंचे, सभी लोग उनको देखकर सब कौतूहल में रह गए क्योंकि उनके परिवेश ने सभी का ध्यान आकर्षित कर दिया। टोपी से लेकर पूरे कपड़े नीले रंग के थे। जिन्हें देखकर सभी लोगों के बीच वे आकर्षण का केंद्र बन गए।

28वीं बार लड़ रहे चुनाव

हालांकि बसपा ने अभी उनका नाम औपचारिक तौर पर घोषित नही किया है। लेकिन बसपा के चुनाव चिन्ह पर
नामांकन दाखिल करने पहुंचे आनंद कुशवाहा ने बताया कि वे 28वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह अब तक विधायक, सांसद, पार्षद, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुके हैं। चाय की दुकान का संचालन करने वाले आनंद कुशवाहा ने बताया कि जब चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। तो मैं भी तो चाय बेचता हूं एक दिन मेरी भी किस्मत बदलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+