मां किचन में बना रही थी खाना, सौतेले बेटे ने मार दी गोली
ग्वालियर में सौतेले बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी, घायल को उपचार के लिए हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है
ग्वालियर, 14 जुलाई। ग्वालियर में एक सौतेले बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी। जिस वक्त बेटे ने मां को गोली मारी उस वक्त मां किचन में खाना बना रही थी, तभी सौतेला बेटा किचन में पहुंचा और कट्टा निकालकर मां को गोली मार दी। गोली गर्दन में लगी, घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है।

गुलाब पुरी में घटित हुई घटना
दरअसल यह पूरा मामला मुरार इलाके की गुलाब पुरी का है। गुलाब पुरी में रहने वाले मनोज यादव ने आशा देवी से दूसरी शादी की थी। आशा भिंड के लहार इलाके की रहने वाली है। मनोज ने आशा को अपनी पत्नी तो बना लिया लेकिन मनोज के बेटे विवेक ने आशा को कभी अपनी मां स्वीकार नहीं किया।

आशा को पसंद नहीं करता था विवेक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज का बेटा विवेक अपनी सौतेली मां आशा को पसंद नहीं करता था। बताया जाता है कि इस बात को लेकर अक्सर घर में झगड़ा भी हुआ करता था। मनोज अक्सर विवेक की बेरुखी से परेशान भी रहते थे।
किचन में पूरे परिवार के लिए आशा देवी बना रही थी खाना
आशा देवी रोज की तरह अपने घर की किचन में पूरे परिवार के लिए खाना बना रही थी तभी उनका सौतेला बेटा विवेक किचन में घुस आया। विवेक के हाथों में कट्टा था। विवेक ने किचन में खाना बना रही आशा पर पीछे से गोली चला दी। गोली आशा की गर्दन में लगी और गोली मारने के बाद विवेक हथियार सहित मौके से फरार हो गया।
गंभीर हालत में उपचार जारी
घायल आशा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह आशा की हालत गंभीर बनी हुई है। आशा को गोली लगने की जानकारी मिलते ही आशा के मायके पक्ष के लोग भी ग्वालियर पहुंच गए। यहां सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
आशा की मां की शिकायत पर मामला हुआ दर्ज
आशा को गोली मारने के मामले में आशा की मां पर फरियादी बनी है और उन्होंने विवेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने विवेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी तलाश भी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications