बिजली कनेक्शन कटा तो महिलाओं ने खोया आपा, गुस्से में कर्मचारी की वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने की भी कोशिश
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कंपू थाना क्षेत्र के अवार्ड पूरा क्षेत्र में बकाया राशि की वसूली के लिए गए कर्मियों के साथ मारपीट की गई है। सुरक्षा गार्ड की वर्दी फाड़ दी गई। इसके साथ ही उनके हथियार भी छीनने का प्रयास भी किया गया है।
दरअसल, विद्युत कंपनी के कर्मचारियों के साथ निजी कंपनी का सुरक्षा गार्ड भी गया हुआ था। उसके साथ मारपीट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला और कुछ लोग मिलकर सुरक्षा गार्ड को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई है।

जानकारी मुताबिक बिजली कर्मचारी बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे। तभी एक महिला की उनसे बातचीत हो गई। इसी बीच महिला और पुरुषों की टीम ने उनको घेर लिया। इन सब के बीच उनकी सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड आगे आया। तभी लोगों ने उसे अपना निशाना बना लिया। लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
लोगों का कहना है कि जब बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बकाएदारों के कनेक्शन काटने की बात कही। तभी एक महिला उनसे अभद्रता करने लगी। जबकि महिला ने गार्ड पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी के लोगों के साथ आए गार्ड ने उसके साथ अभद्रता की गई थी। इसीलिए विवाद हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications