ग्वालियर में महापौर सीट की हार पर पहली बार छलका सिंधिया का दर्द
ग्वालियर में महापौर सीट की हार पर पहली बार सिंधिया ने दिया बयान
ग्वालियर, 12 सितंबर। ग्वालियर नगर निगम में महापौर सीट पर मिली करारी हार के बाद पहली बार सोमवार को सिंधिया का दर्द छलका है। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसी सम्मेलन में उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि महापौर की सीट हम हार गए लेकिन संतुष्टि इस बात की है कि परिषद में बीजेपी को बहुमत है।

ग्वालियर में आयोजित किया गया था नवनिर्वाचित पार्षद और जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन
ग्वालियर में सोमवार को ग्वालियर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद और जन प्रतिनिधियों का सम्मेलन बीजेपी द्वारा आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित पार्षद और जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे थे। इसके अलावा कार्यक्रम में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी मौजूद थे

मंच से छलका सिंधिया का दर्द
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान सिंधिया का दर्द भी छलक कर सामने आ गया। सिंधिया में अपने संबोधन में कहा कि हार जीत चुनाव के दो पहलू होते हैं लेकिन जो परिणाम आए हैं उनका विश्लेषण करना है क्योंकि संतुष्टि है कि परिषद में पार्षदों का बहुमत बीजेपी के साथ है लेकिन यह भी विश्लेषण करने की जरूरत है कि हम महापौर की सीट नहीं जीत पर।

सिंधिया ने जनता का विश्वास जीतने की कही बात
सिंधिया के गढ़ में ही बीजेपी की प्रत्याशी महापौर सीट पर जीत दर्ज नहीं करा सकी और कांग्रेस की प्रत्याशी से बुरी तरह हार गईं. इसे लेकर काफी दिनों तक सिंधिया ने कोई बयान नहीं दिया था लेकिन सोमवार को सिंधिया ने महापौर सीट हारने पर पहली बार बयान दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जनता का विश्वास दोबारा हासिल करना है इसलिए इसका विश्लेषण करके आगे की कार्य नीति बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं
सिंधिया ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ाना हम सभी का कार्य है। कार्य प्रणाली के आधार पर हमारी कोशिश है कि हम कार्यकर्ता और पार्टी को मजबूत कर पाएं।












Click it and Unblock the Notifications