Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: स्कूल प्रिंसिपल ने 7 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, कान से निकला खून और गाल पर थप्पड़ के निशान

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के एक निजी स्कूल में छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रिंसिपल ने पहली क्लास के बच्ची की बेरहमी से मारपीट की। इससे बच्ची के नाक- कान खून निकल आया, साथ ही बच्ची के गालों पर तमाचे भी मारे हैं।

सात साल की मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी होम वर्क की कॉपी घर पर भूल गई थी। मामले में बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ एक शिकायती आवेदन शिक्षा अधिकारी और थाना प्रभारी को देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

school teacher beat student

जानकारी मुताबिक विजयपुर कस्बे की रणसिंह कॉलोनी में आईपीएस एकेडमी के नाम से संचालित निजी विद्यालय का यह मामला है। कक्षा एक में पढ़ने वाली 7 साल की मासूम बच्ची और उसके परिजनों ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगाया है।

जानकारी मुताबिक बुधवार को स्कूल में पढ़ते समय प्रभारी प्रिंसिपल फेरवर्क की कॉपी को लेकर छात्रा के साथ मारपीट कर दी‌।

घटना के बाद रोती- बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। पिटाई से छात्रा के कान से खून निकल रहा था और गाल पर तमाचे के निशान भी उभर रहे थे।

बच्ची के साथ हुई बेरहम पिटाई से नाराज उसके माता -पिता ने पहले ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार डंडोतिया को शिकायती आवेदन दिया। फिर विजयपुर पुलिस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को आवेदन देते हुए दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित छात्रा के पिता के जानकारी अनुसार बच्ची ने स्कूल में क्लास समाप्त होने के बाद प्रिंसिपल से सिर्फ गुम हुई कॉपी के बारे में पूछा था। तो उन्होंने मासूम के साथ मारपीट कर दी। उसके गालों पर पिटाई के निशान दिख रहे हैं। साथ ही कान से भी खून निकल रहा है।

विजयपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक डंडोतिया के जानकारी अनुसार इस तरह का आवेदन आया है। हम सबसे पहले आवेदन के अनुसार एपीएस अकेडमी स्कूल के संचालक प्रिंसिपल के खिलाफ आवेदन अनुसार जांच करवा लेते हैं और जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+