MP: पैदल यात्रा कर रहे युवक को साधु ने बिस्तर में दी शरण, दूध में गोली मिलाकर किया गंदा काम
Guna News: गुना जिले के एक साधु पर एक युवक ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने साधु पर कुकर्म का आरोप लगाते हुए बताया कि साधु ने दूध में दवा मिलाकर उसको पिला दिया था। इसके बाद वह बेहोश हो गया। युवक का आरोप है कि साधु ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। पुलिस ने घटना में साधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के रहने वाले 30 साल के युवक ने बताया कि मैं वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर पैदल यात्रा करता रहता हूं। बीते महीने 30 अप्रैल को उसे यात्रा के दौरान प्रेम भूषण दास महाराज मिले थे। बाबा ने उसे गुढाल सरकार में लगने वाले मेले के बारे में बताया और आमंत्रित किया। इसके बाद वह दूसरे दिन शाम को गुढाल मंदिर आश्रम चला गया।जहां महंत ने मुझे अच्छा-अच्छा पकवान बना कर खिलाया और सोने के लिए अपने साथ बिस्तर लगा दिया।
युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि बिस्तर में लेटते समय साधु ने मुझे एक ग्लास दुध पीने को दिया। और महाराज बोले मेरे हाथ पैर दबा दो दर्द कर रहे हैं। मालिश करते करते कुछ ही टाइम के बाद वह बेहोश हो गया। जब मुझे होश आया तो मुझे लगा की बाबाजी ने मेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। जब मैने बाबाजी को बोला की ऐसा क्यों किया तो वो बोले की गुरु शिष्य में ऐसा चलता रहता है।
उसके बाद उन्होंने मुझे मोबाइल कपड़े और रुपए देने का लालच दिया। सुबह मैं वहां से बामौर आ गया। उसके बाद में 3 मई को शिकायत करने पुलिस स्टेशन पर आया तो थाने के बाहर बाबा प्रेमभूषण दास मुझे समझा-बुझाकर शिवपुरी ले गए। उनके साथ दो-तीन बाबा और थे। सभी बाबा धमकाते हुए एक स्टांप पेपर पर मेरा हस्ताक्षर करा लिए और वहां से मुझे गांव के लिए बस में बैठा दिया। उन लोगों ने धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा।
जितने कुछ दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन हिम्मत करके एक दिन अपने दोस्त और अपने पिता को सारी आपबीती बता दी। पीड़ित ने 181 पर शिकायत भी कर दी। 2 दिन पहले पुलिस थाना से पीड़ित के पास फोन आया कि थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराओ इसके बाद वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर बाबा प्रेमभूषण दास के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य और गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications