Gwalior: गुर्जर आंदोलन में असामाजिक तत्वों ने किया बवाल, पुलिस पर बरसाए पत्थर, फोर्स को लेना पड़ा सख्त एक्शन
gwalior News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में तमाम सामाजिक संगठन अपनी मांगों को लेकर इस समय प्रदर्शन करने में लगे हुए है। सामाजिक संगठन प्रदर्शन के जरिए सरकार पर प्रेशर क्रिएट करना चाहते हैं। ग्वालियर के फूलबाग मैदान में हुए विशाल गुर्जर महाकुंभ में हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए लेकिन मामला यहीं नहीं रुका आयोजन के बाद समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली निकालने लगे।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक कर समझाया। इसके बाद कलेक्टर से बात करने के लिए आग्रह भी किया। लेकिन समाज के लोग नहीं माने और कलेक्ट्रेट का मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से जमकर बहस हुई। सुरक्षा में खड़े जवानों से मारपीट की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। धीरे-धीरे हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को आंसू गैस की गोले छोड़ने पड़े।

इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर पत्थर बरसाए। उपद्रव रोकने के लिए पुलिस की तरफ से लगातार प्रयास किए गए, लेकिन जब हालात काबू में नहीं हो सके, तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
Recommended Video
बताया जा रहा है की आमसभा में उपद्रव हुआ, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया है। इसके बाद सभी समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए रैली निकालकर कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक कर समझाइए दी। पुलिस में तत्काल सीनियर अधिकारियों को इस मामले से अवगत भी कराया, लेकिन समाज के लोग देखते ही देखते उग्र हो गए और हजारों की संख्या में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन समाज के लोगों ने एक न सुनी और पुलिस बैरीकेट्स को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट के मेन गेट को भी तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग अंदर घुस गए पुलिस बनने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पत्थर बरसाने लगे एसपी ऋषिकेश मीना से भी लोग बहस करने लगे। एसपी शाहिद दर्जन भर अधिकारियों की गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया गया है इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ें। हालात काबू में करने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications