Gwalior News: डेढ़ घंटे में लाश के 15 टुकड़े कर ग्वालियर में जगह-जगह फेंकें, बाप-बेटे की हैवानियत हिला देगी
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां पिता-पुत्र ने एक युवक को पहले अपने घर पर समझौता करने के लिए बुलाया और फिर उसके सिर पर डंबल मार कर मौत के घाट उतार दिया।
इतना ही नहीं, पिता-पुत्र ने मिलकर छुरी से मृतक के शरीर डेढ़ घंटे में 15 टुकड़े कर दिए और फिर इन टुकड़ों को पॉलिथीन में भरकर अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया। इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे मध्य प्रदेश को हिला कर रख दिया है।

जानकारी अनुसार घटना सितंबर के महीने में हुई थी। 21 सितंबर को बहोड़ापुर का रहने वाला राजू खान अचानक गुमशुदा हो गया। राजू खान के गुमशुदा होने की शिकायत उसके परिवार वालों ने बहोड़ापुर थाने में दर्ज करवाई थी। 28 सितंबर को जनकगंज थाना क्षेत्र के रामकुई पुलिया के पास स्वर्ण रेखा नाले में कुछ मानव अंग मिले। पुलिस ने नाले से इन मानव अंगों को निकलवाया। मानव अंग मिलने की जानकारी राजू खान के परिजनों को मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
राजू खान के परिजनों ने दावा किया कि यह मानव अंग राजू खान के ही हैं और उन्होंने राजू खान की हत्या का शक कल्लू खान और उसके बेटे नाजिम खान पर जताया। पुलिस ने नाले में मिले हुए मानव अंग का डीएनए रिपोर्ट करवाया, जो कि राजू खान के परिजनों के डीएनए से मैच हो गया। इसके बाद पुलिस ने कल्लू खान और नाजिम खान की खोजबीन शुरू की। जल्द ही पुलिस को सफलता भी मिल गई। पुलिस ने नाजिम खान को आगरा से हिरासत में ले लिया।
नाजिम खान यहां किराए का रूम लेकर रह रहा था। पुलिस नाजिम को अपने साथ ग्वालियर ले आई और जब उसके पिता कल्लू खान के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कल्लू खान कुछ दिन पहले ही ग्वालियर सेंट्रल जेल में एनडीपीएस एक्ट के घटना में बंद हो चुका है। इसके बाद पुलिस ने नाजिम से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया।
पुलिस पूछताछ में नाजिम ने पुलिस को बताया कि उसका पिता कल्लू खान स्मैक तस्करी का काम करता है और राजू खान पर इस बात का शक था कि वह पुलिस के लिए मुखबरी करता है। एक बार कल्लू खान का स्मैक भी पकड़ा जा चुका था और उसे शक था कि इसकी शिकायत राजू खान ने ही की है। इसी बात में कल्लू और राजू की लड़ाई भी हुई थी। जिसके बाद राजू ने कल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस घटना में बताया कि इसी मामले में समझौता करने के लिए कल्लू ने राजू को 21 सितंबर को अपने घर बुलवाया था। यहां जब कल्लू ने समझौता के लिए राजू पर दबाव बनाया, इसी दौरान दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।। पुलिस ने बताया कि कल्लू ने घर में रखे हुए डंबल से राजू के सिर में हमला किया। जिससे राजू वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद कल्लू और नाजिम ने घर में रखे हुए छुरी से राजू के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
करीब डेढ़ घंटे तक शरीर के टुकड़े करने के बाद राजू के मानव अंगों को 15 पॉलिथीन में पैक किया और पिता पुत्र ने स्कूटी पर बैठकर जनकगंज क्षेत्र से गुजरने वाले नाले में अलग-अलग स्थान पर पॉलिथीन में पैक इन शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया।
यही शव के टुकड़े 28 सितंबर को पुलिस को रामकुई पुलिया के पास नाले में मिले थे। पुलिस अब तक राजू के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद कर चुकी है और शरीर के अन्य टुकड़ों की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। फिलहाल इस खौफनाक वारदात ने मध्य प्रदेश को दहला कर रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications